जिलाधिकारी ने चार प्रभारी चिकित्सा धिकारियों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने चार प्रभारी चिकित्सा धिकारियों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नियमित टीकाकरण में खराब प्रदर्शन पर कलान, कांट, मदनापुर एवं निगोही के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुधार न होने पर इन प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति प्रेषित की जायेगी।
शाहजहाँपुर नगर क्षेत्र में भी नियमित टीकाकरण में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। उन्होने डीसीपीएम को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिये तथा काम न करने वाली आशाओं की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। नियमित टीकाकरण सत्रों में अनुपस्थित रहने वाली सभी एएनएम को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। खराब प्रगति एवं उचित ड्रेस में बैठक में न आने पर बीसीपीएम कलान को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुये चेतावनी दी की कार्य में सुधार न होने पर सेवा समाप्त की जायेगी। मीजल्स रूवेला के विशेष टीकाकरण अभियान हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सत्र आयोजन से पूर्व वुलावा पर्ची अवश्य दी जाये तथा सत्र का आयोजन नियमित रूप से कराया जाये। ग्राउण्ड लेवल स्टाफ के संवेदीकरण हेतु प्रशिक्षण कराये जाने हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी आर0के0 गौतम , समस्त अपर,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बी०एस०ए०, डी०पी०ओ०, डी०आई०ओ०एस० व पंचायतीराज व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, डब्लू०एच०ओ० तथा यूनीसेफ प्रतिनिधि, डी०पी०एम०, डी०सी०पी०एम० व समस्त ब्लाकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बी० पी०एम०,बीसी०पी०एम० व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version