सहायक सचिव को लोकायुक्त टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सहायक सचिव को लोकायुक्त टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जनपद पंचायत जुन्नारदेव की अधीनस्थ ग्राम पंचायत मोहगांव किशन में कपिलधारा कूप निर्माण कार्य में हितग्राही गणेश बेलवंशी से रोजगार सहायक ने 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की राशि के लिए निर्माण कार्य को टालामटोली किया जा रहा था।जिसपर हितग्राही ने सहायक सचिव मुकेश बेलवंशी से निर्माण कार्य कराने की कही तो सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ। जिसकी प्रथम किश्त दस हजार रूपए तय किया गया। आवेदक ने शिकायत लोकायुक्त में की और आज ट्रेप दल ने ग्राम पंचायत मोहगांव किशन पंचायत कक्ष में सह सचिव को 10 हजार रुपए की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुकेश पिता हल्कू बेलवंशी (39) के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके, भूपेंद्र दीवान, नरेश बेहरा एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version