वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर शहर के बीचो बीच बना हुआ एक अस्पताल है जिसमें ऑपरेशन करने के बाद बचे हुए कचरे को डस्टबिन में न डालकर नालियों में फेंक दिया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान निकाले गए शरीर के विभिन्न अंग तथा नाली में बहते हुए खून की बदबू से मोहल्लेवासी परेशान हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से इसको बंद करने की मांग की है।
लखीमपुर शहर मोहल्ला गंगोत्री नगर सलेमपुर कोन पुराना कोल्ड स्टोर, ऐरा रोड की गली में आदर्श के नाम से निजी हॉस्पिटल बना हुआ है। जिले के अस्पतालों में से गंगोत्री नगर, ऐरा रोड में बने आदर्श हॉस्पिटल के दर्शन घर बैठे करवाते है। तो बने रहिए हमारी इस खास रिपोर्ट के साथ।
सबसे पहले निजी अस्पतालों में जो बात होती है वो होती है फीस की। जी हां मरीज को भर्ती करने के एवज में जो रुपए आपसे लिए जाते हैं उसे हम सरल भाषा में अस्पताल की फीस कहते हैं। दूसरी बात जो कि होती है वो ये कि अस्पताल परिषदों में बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ पाया जाता है की कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही डालें वगैरह वगैरह ताकि लोगों में थोड़ा बदलाव आए और शायद कुछ ऐसा ना भी करे। अब आपको तीसरी बात बताते हैं, ये जनवरी का महीना लग गया है डेंगू का प्रकोप है मेडिकल रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव ही आ रही है और ये सब गंदगी कि वजह से ही हो रहा खैर हम तो नहीं सुधरेंगे लेकिन अस्पतालों को तो सुधरना पड़ेगा। आदर्श हॉस्पिटल जी हां कि कुछ मनमोहित कर देने वाली फोटोस व वीडियो क्लिप पेश कर रहे हैं आशा एवम पूर्ण विश्वास है कि आपको कुछ तो समझ में जरूर आएगा।
आदर्श अस्पताल द्वारा खुले में फेके गए प्रयोग में लाए जा चुके इंजेक्शन,पट्टी और नालियों में बहता हुआ खून!
एक तरफ जहां सफाई को लेकर सरकारी योजनाएं चरम पे हैं वहीं समझ में नहीं आता कि अधिकारियों को ऐसे निजी अस्पताल दिखाई क्यूं नही देते जो गंदगी का पर्याय बने हुए हैं कहीं ना कहीं कुछ तो गलत है। खैर कोई बात नहीं! हमारी बेबाक रिपोर्टिंग आपकी सेवा में हाजिर है!
सूत्रों के मुताबिक मामला शहर मोहल्ला गंगोत्री नगर आदर्श के नाम से निजी हॉस्पिटल बना हुआ है जहां पर आए दिन ऑपरेशन होते हैं खून व गंदगी पूरे मोहल्ले में नालियों में फैलती है मोहल्ले के लोगों ने काफी विरोध भी किया किन्तु नतीजा शून्य रहा। आदर्श अस्पताल अपनी दबंगई पर उसको हटाने का प्रयास न किया उससे आस पास के काफी लोग बड़े बुजुर्ग व बच्चे बीमार हो रहे हैं लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है दिन-भर बदबू फैली रहती है साफ सफाई का काम नहीं करवाते हैं और नाली में खून बहता रहता हैं अब देखना है कि शासन प्रशासन इस निजी अस्पताल पर क्या कार्रवाई करता है।
गंगोत्री नगर मोहल्ला वासी काफी आक्रोशित हैं, शिकायतकर्ताओं में रवि पांडे व प्रवीण अवस्थी, सर्वेश शुक्ला, विक्रम सैनी व दर्जनों लोगों ने उक्त निजी अस्पताल की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए आपत्ति जताई है कि अगर हॉस्पिटल में इस प्रकार की गंदगी रोड पर आएगी तो बच्चों के लिए हानिकारक होगी। सभी ने शासन प्रशासन से मांग करने की अपील की है। अगर इस पर शासन प्रशासन संज्ञान नही लेता है तो मोहल्ले वासी सीएमओ आफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
