जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल नगर निगम के खाते में इन दिनों पैसों की बरसात हो रही है, रोजाना डेढ़ करोड़ रुपए से ₹20000000 तक की राशि जमा हो रही है। बकायेदारों की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने और इसे लेकर जाहिर सूचना जारी करने का असर माना जा रहा है। भोपाल नगर निगम प्रशासन जनवरी के दूसरे सप्ताह में बकायेदारों की संपत्तियों की नीलामी करेगा निगम के वार्ड वार करीब 9000 संपत्तियों को की नीलामी प्रक्रिया के लिए चुना है ₹20000 से अधिक राशि के बकायेदारों से वसूली का अभियान है। भोपाल कमिश्नर केवीएस चौधरी का अब तक वसूली का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। सभी वार्ड वार सूची बनाकर नाम जाहिर किए जा रहे हैं ताकि लोगों को पता चले, अब इसका असर दिखने लगा है। निगम की वसूली के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो जाएगा। करोड़ों में पहुंची वसूली का आंकड़ा बीते 25 दिसंबर को निगम के सभी जोन व वार्ड की संपत्ति कर वह इससे जुड़े टैक्स की वसूली 1.96 लाख रुपया थी। फोल्डिंग पार्किंग अनुज्ञा भवन शुल्क मिलाकर वसूली राशि 2.44 लाख रुपए बनी। इसके बाद से निगम ने बकायेदारों की सूची जाहिर करना शुरू की और वसूली का आंकड़ा लाख से करोड़ में पहुंच गया। 27 दिसंबर तक संपत्ति कर वॉइस से जुड़े टैक्स की वसूली 1.24 करोड़ रुपए दर्ज हुई, कुल वसूली 2.0 1 करोड़ रुपए हुई यह राशि निगम के खाते में पहुंची।
