पुलिस और दुकानदारों के बीच हुआ संघर्ष, पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई: एडिशनल एसपी राजेश सिंह | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​पुलिस और दुकानदारों के बीच हुआ संघर्ष, पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई: एडिशनल एसपी राजेश सिंह | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना हनुमानगंज की पुलिस कर्मियों द्वारा दुकानें बंद करवाने के दौरान हुये विवाद को लेकर काजी कैंप के दुकानदारों ने पुलिस के द्वारा कथित मारपीट के विरोध में आज रविवार सुबह दुकानें नहीं खोलीं। ​

पुलिस और दुकानदारों के बीच हुआ संघर्ष, पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई: एडिशनल एसपी राजेश सिंह | New India Timesदुकानदारों का आरोप है कि सब-इंसपेक्टर त्रिपाठी ने दुकान बंद करवाने के नाम पर कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट की, इसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की एफआरवी वाहन के कांच टूट गए। बाद में पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर दुकानदारों एवं उनके सहयोगियों को खदेड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए काजी कैंप क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।​

पुलिस और दुकानदारों के बीच हुआ संघर्ष, पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई: एडिशनल एसपी राजेश सिंह | New India Timesएडीशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही साथ इस इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि सब इंस्पेक्टर जीपी त्रिपाठी एवं उनके सहयोगियों ने ईमानदारी से ड्यूटी की है या नहीं। अगर कोई पुलिस कर्मी मारीपट का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version