सूफ़ी समाज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा का किया समर्थन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सूफ़ी समाज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा का किया समर्थन | New India Times

2 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय फैजयाने जमात ए सूफीयान के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सूफ़ी सईद हसन द्वारा कार्यालय बाग काजियान भूतेश्वर पर एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सूफ़ी सईद हसन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि लोनी बॉर्डर से 03 जनवरी को पुनः प्रारंभ होने जा रही भारत जोड़ो पदयात्रा का सूफ़ी समाज भव्य स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान के महान सूफी ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज ने भी हमेशा अपने वतन में प्रेम सोहार्द एवं आपसी भाईचारा बढ़ाने का सन्देश दिया है इसीलिए भारत में नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो पदयात्रा का सूफ़ी समाज समर्थन करता है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौ० यूनुस गाज़ी ने सूफी समाज एवं मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोनी बॉर्डर पर पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।
इस मौके पर सूफ़ी मुशीर खान, हाजी इरफ़ान सूफ़ी, सूफ़ी जहीर अहमद, सूफ़ी अनवार कुरैशी, सूफ़ी सईद, हाजी सूफ़ी सलाम, सूफ़ी अली हुसैन, सूफ़ी शरीफ अहमद, हाजी फारूक, हाजी मोहम्मद, मोहम्मद बहीद, फरीद कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौ० यूनुस गाज़ी, याशीन शाह, आदि द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा का समर्थन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version