रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश जिला झाबुआ इकाई द्वारा जनता की गाड़ी जनता एक्सप्रेस को चालू करने, देहरादून एक्सप्रेस पुराने समय पर चलाने, स्वराज एक्सप्रेस इंदौर पुणे अवध एक्सप्रेस थांदला रोड 1 मिनट के लिए स्टाफ देने के लिए झाबुआ रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर को कंचन सामाजिक सेवा संस्थान की संस्थापक एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, गोरक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, थांदला पेंशनर एसोसिएन के अध्यक्ष जगमोहन राठौड़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन यादव स्वदेशी जागरण मंच के थांदला विधानसभा प्रभारी मनोज उपाध्याय ब्लॉक प्रभारी राजेश डामोर सकल बलाई समाज थांदला के संरक्षक बल्लू लाल चौहान गो भक्त नटवर धानक समाज के वरिष्ठ रमण लाल पंचाल आदि कार्यकर्ताओं ने सांसद को ज्ञापन देकर बताया मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान जिलों के जनमानस को ट्रेन चालू होने से स्वास्थ्य लाभ होगा क्योकि इन्ही रेल गाडीयो से क्षेत्र की जनता बडे बडे शहरों एवं महानगरों में इलाज के लिए जाती है।

जनता की समस्या दूर हो इस लिए सांसद गुमान सिंह डामोर को यह गाड़ियां चालू करने के लिए पत्र दिया है सांसद गुमान सिंह डामोर ने आश्वस्त करते हुए कहा की जल्दी ही जनता की समस्याऔ का समाधान किया जाएगा साथ ही थांदला सजेली फाटक ओवरब्रिज और बामनिया का ओवरब्रिज निर्माण कार्य चालू करने का आश्वास्त किया।
नव वर्ष पर 2023 की सांसद गुमान सिंह डामोर को गोरक्षा वाहीनी के प्रदेश महामंत्री राजू धानक ने ईश्वर से कामना की विश्व में शांति सब स्वस्थ रहें खुश रहें प्रसन्न रहें प्रगति पथ पर अग्रसर रहें एव वाहन धीरे चलाएं नशा करके ना चलाएं दुर्घटना से बचे,
