सद्भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में क्रिसमस मिलन समारोह हुआ संपन्न | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सद्भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में क्रिसमस मिलन समारोह हुआ संपन्न | New India Times

सद्भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में होटल माधव मुस्कान मथुरा में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सद्भावना सर्वधर्म समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सर्व समाज के गणमान्य लोगों द्बारा मिलकर क्रिसमस केक काटा गया। संस्था संरक्षक रामकिशोर अग्रवाल के निर्देशन में सुंदर सांप्रदायिक सौहार्द्र का संदेश देने वाला कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अजय जैन ने कहा कि धर्म की प्रासंगिकता शान्ति, स्वतंत्रता, समता में निहित है। सद्भावना फाउंडेशन का यह निरन्तर प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि विगत कई वर्षों से यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जो समाज में आपसी प्रेम और शांति का संदेश देता है। कार्यक्रम आयोजक सद्भावना फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष दयाल ने कहा कि जिसको धारण किया जाय वह धर्म है। सच्चा धर्म वही है जो मानवता का पाठ पढ़ाए।
विशिष्ट अतिथि उद्योगपति गजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सद्भावना फाउंडेशन समाज में प्रेम सौहार्द बढ़ाने का सुंदर कार्य कर रही है।

सद्भावना फाउंडेशन के तत्वाधान में क्रिसमस मिलन समारोह हुआ संपन्न | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि यह समय नफरतों को दूर करने तथा मिलजुलकर रहने का है। महिला प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्वेता शर्मा व पार्षद तिलकवीर चौधरी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सद्भावना फाउंडेशन के द्बारा सर्व समाज के हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य सराहनीय हैं। गुरूद्वारा कमेटी के सतनाम सिंह ने कहा कि दूसरों के धर्म का सम्मान करने की प्रवृति से आपसी भाईचारा बढ़ेगा। चौधरी सईद ने कहा कि इंसानियत बहुत बड़ी है, सभी को आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है। चर्च पास्टर पंकज इंद्रजीत ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द्र वर्तमान समय की जरूरत है।

कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजक मनीष दयाल द्धारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद दीक्षित, अनिल शर्मा, कुलदीप शास्त्री, मनीष शर्मा, अंशुमान शर्मा, बृजेश भारद्वाज, सदर मंडल अध्यक्ष विष्णु सैनी, शैलेन्द्र यादव, संजय पचौरी, भुवनेश चौधरी, भोले यादव आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article