किन्नर समुदाय के अध्यक्ष को डीएम ने भेंट किया परिचय पत्र | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

किन्नर समुदाय के अध्यक्ष को डीएम ने भेंट किया परिचय पत्र | New India Times

शासन के निर्देशानुसार जनपद में गठित किन्नर कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से किन्नर समाज को लाभान्वित किए जाने के क्रम में किन्नर समुदाय के अध्यक्ष एवं ट्रांसजेण्डर कमेटी के सदस्य सुरैय्या बेगम को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट स्थिति जनसुनवाई कक्ष में परिचय एवं कम्बल भेंट किया। इस अवसर पर सुरैय्या बेगम ने डीएम डॉ. चन्द्र को स्वर्ण अंगूठी भेंट की जिसे जिलाधिकारी ने ससम्मान स्वीकार कर पुनः सुरैय्या बेगम को ही भेंट कर दिया। किन्नर समुदाय के अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय के सर पर हाथ रख कर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article