डायल 112 सेवा का प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को इस सेवा से जोड़ने के लिए इलाइट चौराहे पर बूथ का एसएसपी राजेश एस ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

डायल 112 सेवा का प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को इस सेवा से जोड़ने के लिए इलाइट चौराहे पर बूथ का एसएसपी राजेश एस ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

आपातकालीन इमर्जन्सी सेवा की परिस्थितियों के लिए पुलिस विभाग की डायल 112 सेवा का प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को इस सेवा से जोड़ने के लिए आज पुलिस विभाग की ओर से झाँसी महानगर के सबसे नाम चीन एवं प्रमुख इलाइट चौराहे पर बूथ लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने इस बूथ का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

डायल 112 सेवा का प्रचार प्रसार करने तथा लोगों को इस सेवा से जोड़ने के लिए इलाइट चौराहे पर बूथ का एसएसपी राजेश एस ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

एसएसपी ने बताया कि 112 नंबर प्रत्येक आपातकालीन परिस्थिति में मिलाया जा सकता है। इस नंबर को डायल करने के कुछ ही देर बाद पुलिस तत्काल सहायता के लिए पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के अलावा सीनियर सिटीजन के लिए भी सवेरा सेल का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि सीनियर सिटीजन को यदि आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की आवश्यकता पड़ती है, तो वह तत्काल उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि इलाइट चौराहे के अलावा किले पर भी 112 नंबर को लेकर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा डायल 112 का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि जनता अधिक से अधिक पुलिस की सेवा का लाभ ले सके। इस अवसर पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article