मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

किसानों को दी गई सौगात पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद क्षेत्रीय भाजपा सांसद ने भी किसानों को दी गई राहत पर अपना पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं क्षेत्रीय भाजपा सांसद का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से एक प्रकार से दोनों कद्दावर नेता आमने सामने आ गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने अपना पत्र जावक चरमा 512 दिनांक 25 11 2022 से केंद्रीय कृषि मंत्री को लेख किया है।

वहीं भाजपा सांसद ने किसानों को राहत देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिनांक 20 12 2022 को पत्र प्रेषित कर राहत देने की मांग की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शास्त्री भवन नई दिल्ली द्वारा 21 12 2022 को संचालक/आयुक्त कृषि विभाग मध्यप्रदेश शासन वल्लभ भवन भोपाल को पत्र प्रेषित कर पूर्व कैबिनेट मंत्री को इसकी प्रतिलिपि पृष्टांकित की है।

क्षेत्रीय सांसद ने किसानों को राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री व एम पी के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने अपना पत्र और केंद्रीय कृषि मंत्रालय से आए पत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करके दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
