बढ़ती महंगाई को लेकर मप्र महिला कांग्रेस 30 दिसंबर को करेगी धरना प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बढ़ती महंगाई को लेकर मप्र महिला कांग्रेस 30 दिसंबर को करेगी धरना प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस द्वारा बढ़ते दूध के दाम व महंगाई को लेकर 30 दिसंबर 2022 को धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी रूपरेखा तय की गई। हाल ही में मध्यप्रदेश में सांची एवं सौरभ दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया ने बताया कि दूध की बढ़ती कीमतें महंगाई के इस दौर में बच्चों के लिए एक आवश्यक वस्तु है लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में बढ़ी हुई कीमतों के कारण बच्चे दूध से भी वंचित हो गए हैं।

सांची एवं सौरभ दूध की बढ़ती कीमत व महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 30 दिसंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय बस स्टैंड फव्वारा चौक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर रखा गया है। जिसमें पूरे जिलें से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version