संयुक्त मोर्चा ने बुलंद की आवाज़, झूठी शिकायत खोरों के ख़िलाफ़ की गई कड़ी कार्यवाही की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संयुक्त मोर्चा ने बुलंद की आवाज़, झूठी शिकायत खोरों के ख़िलाफ़ की गई कड़ी कार्यवाही की मांग | New India Times

सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत के खिलाफ सरपंच, उप सरपंच, सचिव, सहायक सचिव संघ ने अनुभाग अधिकारी एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर सीएम हेल्पलाइन में होने वाली झूठी शिकायत पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए आवाज बुलंद की। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को ग्राम पंचायत उमराडी के शिकायत कर्ता ने मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन में आवेदन किया जिसपर सहसचिव द्वारा 10 हजार रुपए की मांग की गई ऐसा आरोप लगाया गया। अब इस शिकायत को निराधार बताकर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की जाने वाली शिकायतों पर सूक्ष्मता से जांच कर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ लामबंद होकर बड़ी संख्या में ग्राम सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव एसडीएम कार्यालय में उपस्थित हुए और ज्ञापन सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version