अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मरहूम सैय्यद शहनवाज़ अली इब्ने सैय्यद बाक़र हसन की 3 जनवरी 2023 को बमुक़ाम मरहूम नक़ी अली सहाब के आज़खना में एक सालाना बरसी की मजालिस का एहतिमाम किया गया है जिसमें मजालिस का आगाज़ मोहम्मद व आले मोहम्मद के सदक़े बिस्मिल्लाह हदीसे किसा से शुरू की जाना करार पाया है जिसको झाँसी के पेश ईमाम जुमा वल जमात आली जनाब क़िबलाओ क़ाबा हुज्जतुल इस्लाम सैय्यद शाने हैदर ज़ैदी सहाब हदीसे किसा से आगाज़ करेंगे.

बाद हदीसे क़िसा मजालिस की निज़ामत हिन्दुस्तान के मशहुरो मुआरूफ़ ज़ाकिरे एहलेबैत आली जनाब नावेद हैदर आब्दी करेंगे। बाद निज़ामत के मर्सियख्वानी हरदोई सादात से आली जनाब मौलाना इक़्तेदार हुसैन सहाब करेंगे वही पेशख़्वानी हिन्दुस्तान के मशहुरो मुआरुफ़ सज्जाद हल्लौरी सहाब ख़िताब फरमाएंगे बाद पेशख़्वानी के मजालिस को ख़िताबत हिन्दुस्तान के मशहूरो मुआरूफ़ फैज़ाबाद से मौलाना आली जनाब वसी हसन खान साहब मजालिस को ख़िताब फरमाएंगे।

तमाम आज़दारों से गुज़ारिश है कि वक़्त का ख़्याल रखते हुए क़सीर से क़सीर तादात में आकर फ़रशे अज़ा पर आकर सवाबे दारैन हासिल करें। वहीं मस्तूरात के लिए पर्दे के माक़ूल एहतेमाम रहेगा। बाद मजालिस नज़रे ईमाम का भी एहतमाम रहेगा। आप सभी से गुज़ारिश है एक सूरए फ़ातिहा सैय्यद शहनवाज़ अली इब्ने बकर हसन को बख्शने की ज़हमत गवारा करें: सोग़वरान सैय्यद बाक़र हसन , सैय्यद शाहज़ादे अली आब्दी व अज़ीज़ों अक़ारिब।
