पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर चोर मथुरा जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, दो सिपाही निलंबित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर चोर मथुरा जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, दो सिपाही निलंबित | New India Times

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अंतर्राज्यीय चोर जिला अस्पताल से सोमवार सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। जिसके बाद एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित करते हुए भागे शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश असरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अभियुक्त असरू सोमवार की सुबह जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अभियुक्त अस्पताल के बच्चा वार्ड के दो नंबर बेड पर भर्ती था। उसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। शेरगढ़ के जांघवली गांव का रहने वाला फरार अभियुक्त शातिर चोर है। उस पर नकबजनी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त के बगल वाले बेड पर भर्ती महिला मरीज ने बताया कि वह सोमवार करीब सुबह ६ बजे फरार हो गया, जबकि उसकी निगरानी में एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल समेत दो पुलिस कर्मी तैनात थे। शातिर अभियुक्त असरु के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस की चार टीमों को फरार चोर की तालाश में लगाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकुंद बंसल ने बताया कि अभियुक्त असरू के पैर में गोली लगने पर भर्ती किया गया था। अस्पताल में सर्जन की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। जहां से आज वह फरार हो गया है।

By nit

Exit mobile version