पेंशनर्स अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को भी दें: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र | New India Times

गुलशन परुथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

पेंशनर्स अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को भी दें: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र | New India Times

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने पेंशन संघ द्वारा आयोजत समारोह में भाग लेकर पेंशनर्स का सम्मान किया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि पेंशनर्स समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके सेवाकाल के दीर्घ अनुभवों का लाभ समाज को लेना चाहिए। पेंशनर्स भी रचनात्क कार्यो के माध्यम से अपने अनुभवों का लाभ समाज को दें।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र कल वृन्दावन धाम दतिया में पेंशन संघ द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी के सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने इस मौके पर ऐसे सेवा निवृत्त अधिकारी, एवं कर्मचारी जो 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया।

पेंशनर्स अपने सेवाकाल के अनुभवों का लाभ समाज को भी दें: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र | New India Times

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते दतिया के विकास में कोई कमी नहीं छोडी जायेगी। उन्होंने कहा कि दतियावासियों ने कोरोना कॉल में बाहर से आने वाले लोगों की सेवा कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना कॉल में दतिया में माँ पीताम्बरा की कृपा से उपचार के दौरान किसी भी मरीज को ऑक्सीजन, रेमडेसीवर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं आने दी गई। उन्होंने पेंशन संघ के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपनी सेवा काल के दीर्घ अनुभवों पर आधारितऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में पुस्तक भी तैयार करें।
कार्यक्रम के शुरू में पेंशन संघ के अध्यक्ष श्री श्याम प्रकाश पटैरिया ने स्वागत भाषण देते हुए पेंशन संघ की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पेंशन संघ के पदाधिकारी के रूप में सर्वश्री शंकरलाल शर्मा, परमानंद शर्मा, हर प्रसाद शर्मा, जेपी श्रीवास्तव, सीएल सेन, महेश प्रसाद गुप्ता, मैथलीशरण मिश्रा, देवीदयाल निरंजन, जयनारायण शर्मा, एलपी श्रीवास्तव, महेश कुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मदन कुमार सहित अन्य पेंशनर्स उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article