अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय अटेर की बच्चियों को शौचालय की दीवार गिरने से खुले में शौच जाना पड़ रहा है। जहां मोदी सरकार घर घर शौचालय बांटने में लगी हुई है, वहीं प्राथमिक कन्या विद्यालय की बच्चियों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। विद्यालय के पड़ोस में रहने वाले सोनू पुरबंशी पिता राम बाबू पुरवंशी ने बच्चियों को खुले शौच जाने पर ऐतराज उठाया है।
जब सोनू पुरवंशी ने विद्यालय की प्रभारी महिला से कहा कि इस शौचालय की दीवार को बनवाओ तो उन्होंने अपने जवाब में कहा मेरे पास इसका कोई बजट नहीं है। सोनू पुरवंशी ने यह भी कहा कि हमारे घर में जो विद्यालय के शौचालय की गंदगी है वह आ रही है इसको भी रोका जाए मगर सोनू पुरवंशी की बात पर कोई अमल नहीं हुआ तो सोनू पुरवंशी ने 181 पर शिकायत दर्ज करि दी। शिकायत दर्ज क्रमांक 4323362 है।
