शादी के 20 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का किया प्रयास | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शादी के 20 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का किया प्रयास | New India Times

पति के साथ हनुमत धाम मंदिर दर्शन के लिए आई पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास किया। शादी के 20 दिन बाद पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर को टिंकल की शादी अजीत गंज थाना कोतवाली निवासी सूरज के साथ हुई। 22 दिसंबर 2022 को टिंकल अपने पति सूरज को हनुमत धाम मंदिर लेकर आई, फुल प्लानिंग के तहत अपने प्रेमी अरुण कुमार बाल्मीकि निवासी जनपद पीलीभीत को बुलाकर अपना रिश्तेदार बताकर पति से परिचय कराया और अपने प्रेमी अरुण कुमार बाल्मीकि की गाड़ी से घूमने के लिए पति को राजी कर लिया। पत्नी के कहने पर पति गाड़ी में बैठ कर घूमने के लिए चल दिया, लगभग गाड़ी अभी 1 किलोमीटर ही चल पाई थी की अनजान चौकी घंटाघर रोड पर महिला ने अपने पति अरुण का मफराल से गला दबाकर मारने का प्रयास किया, पति सूरज की चीख-पुकार सुनकर चारों तरफ भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को गाड़ी से ज्वेलरी भी बरामद हुआ।

पति सूरज की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पत्नी टिंकल और उसके प्रेमी अरुण कुमार बाल्मीकि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version