जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोविड की संभावित लहर के दृष्टिगत बचाव की तैयारियों का लिया जायजा | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोविड की संभावित लहर के दृष्टिगत बचाव की तैयारियों का लिया जायजा | New India Times

केंद्र और राज्य शासन द्वारा कोविड की संभावित लहर के दृष्टिगत जारी एडवाइजरी के तारतम्य में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले के प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. सनोडिया और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह ने मेडिकल कॉलेज के डीन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन के साथ मेडिकल कॉलेज का भ्रमण करने के साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पीएम केयर के तहत स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल देखा। ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में पाया गया। अधिकारियों ने कोविड वार्डों का भी निरीक्षण किया, ट्रीटमेंट व्यवस्था देखी और दवाइयों की उपलब्धता आदि के संबंध में भी चर्चा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version