आजाद नगर पुलिस की नाक के नीचे तीन लाख का गुटका जब्त | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

आजाद नगर पुलिस की नाक के नीचे तीन लाख का गुटका जब्त | New India Times

आजाद नगर पुलिस थाने से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा पर सीएसपी एस ऋषिकेश रेड्डी ने छापामार कार्रवाई कर एक लाख 97 हजार का विमल रजनीगंधा गुटखा जब्त तक करने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में संदिग्ध शकील को शनिवार दोपहर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस स्टेशन से मात्र कुछ दूरी पर अवैध रूप से पान मसाला गुटखा की बिक्री की जा रही है। इस तरह की सूचना प्राप्त होते ही सीएसपी रेड्डी ने टीम के साथ माधवपुर स्थित गोदाम पर छापा मारा जिसमें विभिन्न पैकिंग में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा पुलिस ने जब्त किया है। भंडार करने के आरोप में शकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है कि आजाद नगर पुलिस स्टेशन की नाक के नीचे किस के आशिर्वाद से यह गोरख धंधा शुरु था। बताया जा रहा है कि गैरकानूनी तरीके से कारोबार करने वालों से एक पुलिसकर्मी द्वारा धन उगाही की जा रही है। इस तरह का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। इस अवैध कारोबार की सूचना आजाद नगर के वरिष्ठ अधिकारियों और एलसीबी को कैसे नहीं होती. नगर में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार शुरू है जिसकी जानकारी मुखबिर द्वारा सीएसपी रेड्डी को दी जा रही है जिसके चलते शहर में अवैध कारोबारीयो में हड़कंप मचा हुआ है।

इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड, अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले के निर्देशन में सीएसपी रेड्डी के नेतृत्व में पीएसआई माडेकर, हूजे, हेड कांस्टेबल कबीर शेख, जीत्तू आखाड़े, विवेक वाघमोड़े, कर्नल चोरे आदि ने करीब तीन लाख का प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा जब्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version