दतिया पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई | New India Times

गुलशन परुथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई | New India Times

दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शिक्षक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर हत्या का आरोपी लूटे जेवरात व रुपए व हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। लुटे हुए माल की लगभग कीमत 4 लाख रुपए है। मुखबिर की सूचना एवं साइबर सेल की मदद से पाताली हनुमान कांचवी रोड हजीरा ग्वालियर से आरोपी नरेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर माल जप्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली टीआई विजय सिंह तोमर, धीरपुरा थाना प्रभारी कृष्णा शर्मा, सरसई थाना प्रभारी आकाश ससीया, उप निरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक अमित ओसारे सहित उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version