मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक लगातार मिल रही शिकायतों पर अंकुश लगाने के प्रयास के साथ ही नाबालिग वाहन चालक बेपरवाह बिना लगाम के तेज रफ्तार में मार्केट एरिया सहित मेन रोड पर वाहन दौड़ा रहे थे, पुलिस द्वारा आज लगाम लगाते हुए नाबालिग वाहन चालकों को थाने में बुलाकर वाहन मालिकों को सूचना दी गई और उनके चालान काटे गए एवं सख्त हिदायत दी गई और 3 सिट सवार वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले नाबालिग वाहन चालकों को उनके माता-पिता को बुलाकर हिदायत दी गई एवं समझाइश दी गई कि यातायात नियम का पालन करें, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें, 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के जिम्मेदारों और वाहन मालिकों को हिदायत दी गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेमचंद्र राठी, एएसआई शरद मालवीय द्वारा अंजाम दी गई।
