अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेसियों द्वारा उत्तर प्रदेश में जिन जिलाें में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं पहुंचेगी वहां पर कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का निर्णय लिया।
यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

बरेली से शुरू हुई यह यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंची। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के सामने ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। काफी देर तक दोनों गुटों में गाली गलौज तथा हाथापाई होती रही। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बरेली से शुरू हुई कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंची। कांग्रेसियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट स्थित आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद चौक बाजार और विश्राम घाट होते हुए होलीगेट पर पहुंची। यहां जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया और दोनों गुट आपस में भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए कांग्रेस के नेता मंच से आवाज लगाते रहे, लेकिन कार्यकर्ताओं में गाली-गलौज के साथ ही हाथापाई होती रही। काफी देर बाद विवाद शांत हुआ। हाथापाई मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुछ भी कहने को तैयार नहीं थे। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता कई गुटों में बांटे नजर आते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काे पलीता लगाते नजर आए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, तौकीर आलम, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, वरिष्ठ नेता यूनुस गाजी, पूर्व चेयरमैन श्याम सुदंर उपाध्याय, जिलानी कादरी, कासन रिजवीं, विक्रम बाल्मीकि, मुस्लिम कुरेशी, विनेश संनवाल, मुकेश धनगर, गुड्डू मिर्जा, शाहिद कमरे वाले, मोहम्मद ताेफीक कमरे वाले, भोला यादव, शाकिर हुसैन आदि साथ चल कांग्रेस जन यात्रा में शामिल रहे।
