सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी अचानक केजीएमयू स्थित रैन बसेरा पहुंच कर व्यवस्थाओं का मुआयना किया। केजीएमयू निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे के दरवाजे बंद होने के कारण जिलाधिकारी नाराज़ हुए और कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में रैन बसेरों के दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए और खुले में सो रहे लोगों को तत्काल रैन बसेरे में शिफ्ट कराया। जिलाधिकारी द्वारा मरीज़ों के परिजनों से संवाद किया गया और साथ ही कंबल उपलब्ध कराए साथ ही तत्काल रैनबसेरे के बाहर भी टेंट लगवा कर अस्थाई रैनबसेरे की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
