जिलाधिकारी व एसएसपी ने स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी व एसएसपी ने स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | New India Times

दस वर्षीय बच्ची के रेप और हत्या के मामले को 26 दिन में फांसी के अंजाम तक पहुंचाने वाली स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सहसेन्दु एवं पूरी टीम को आज जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया और कहा कि इसी तरह जो भी अच्छे कार्य करेंगे उन्हें भी इसी तरह सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अभियोजन कार्य से जुड़े मामलों की जिलाधिकारी पुलकित खरे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक अभियोजन पदाधिकारी लोक अभियोजक को जल्द से जल्द संबंधित मामलों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पोक्सो कोर्ट न्यायालय की विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल डीजीसी) श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सहसेन्दु, थाना जैंत प्रभारी अरुण पवार, पैरोकार अक्षय प्रताप सिंह, कोर्ट मोहर्रिर सुनील कुमार पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभियोजन के संयुक्त निदेशक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, डीजीसी शिवराम तरकर, एडीजीसी भीष्म दत्त तौमर, महेश गौतम, ठा. भगत सिंह आर्य, अवनीश उपाध्याय, रामवीर यादव, रामपाल सिंह, नरेन्द्र शर्मा, रिंकू गौतम, हरेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र वैदिक, खड़क सिंह छौंकर, सुरेश शर्मा, राजू सिंह, चन्द्रभान सिंह, रनवीर सिंह, मुकेश गोस्वामी, सुभाष चतुर्वेदी आदि सभी न्यायालयों के शासकीय अधिवक्ता एवं अभियोजन के सभी एपीओ उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version