काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धाजंलि | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानियों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धाजंलि | New India Times

काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां तथा ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने भावपूर्ण श्रद्धाजंलि देकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने नगर निगम द्वार एवं गांधी भवन स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने पं0 राम प्रसाद बिस्मिल पार्क पहुंच कर शहीदों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की तथा उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण भी किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शहीद अशफाक उल्ला खाँ की मज़ार पर पहुंच कर चादरपोशी की तथा पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद अशफाक उल्ला खाँ के परिजनों से भी मुलाकात की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी बलिदानी वीरों के अमर बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे और देश के लिये उनके द्वारा दिये गये त्याग को सदैव स्मरण करते रहेगें। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अमर शहीदों तथा वीर बलिदानियों के बलिदान के प्रति जागरूक करने एवं नई पीढ़ी में राष्ट्रवाद तथा देश प्रेम की भावना जगृत करने एवं जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किये जा रहे हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट अशीष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version