सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

अशियाना थाना अंतगर्त पराग डेरी निवासी सुनीता के ससुराल वालों ने स्मृति उपवन पार्क पर मारा पीटा, पीड़ित सुनीता की बहन का कहना कि ससुराल वालों ने कल शाम 4 बजे स्मृति उपवन के पास बात चीत करने बुलाया था जहां रणनीति बनाकर मारपीट की। भाई को जमकर पीटा जिससे हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित सुनीता ने आशियाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। वहीं पीड़ित सुनीता की तहरीर लेकर किला चौकी इंचार्ज विपिन सिंह कल रात से पीड़ित को थाने व चौकी के चक्कर लगवा रहे हैं। पीड़ित सुनीता व परिवार वाले पिछले 4 घंटे से किला चौकी पर चौकी इंचार्ज का ४ घंटे तक इन्तिज़ार करते रहे।चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को इन्तिज़ार कराने के बाद केवल आश्वासन दिया जिससे चौकी इंचार्ज विपिन सिंह की घोर लापरवाही उजागर हो रही है। अपना पलड़ा झाड़ते हुए पीड़ित को लोकबंधु में बने हुए आशा ज्योति केंद्र टरकाया गया। लखनऊ कमिश्नरेट की अशियाना पुलिस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने में असफल हो रही है। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कमिश्नर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आशियाना थाना अंतर्गत किला चौकी इंचार्ज उनके वादों पर पानी फेर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी की किला चौकी इंचार्ज विपिन सिंह पर कमिश्नर कोई कार्रवाई करते हैं या फिर चौकी प्रभारी की मनमानी जारी रहेगी।
