जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापकों को दिये नियुक्ति पत्र  | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापकों को दिये नियुक्ति पत्र  | New India Times

मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतू उoप्रo लोक सेवा आयोग से चयनित 1395 प्रवक्ता /सहायक अध्यापक को ऑनलाइन पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कराए गए, जिसका लाइव प्रसारण एन.आई.सी. मथुरा में देखा गया। लाइव कार्यक्रम के पश्चात माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन सिंह जी एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद मथुरा से कुल 11 प्रवक्ता व 2 सहायक अध्यापकों का चयन हुआ है । चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिसमें प्रवक्ता पद हेतु दिव्या शर्मा, साधना रावत, विष्णु शर्मा, हरिमोहन शर्मा, साधना, प्रियंका शर्मा, प्रेम कुमार कटारा, रविकांत, आशुतोष सिंह, तेजवीर सिंह तथा सहायक अध्यापक पद हेतु मनोज कुमार व रजनी उपस्थित रहे जिसको नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि अध्यापक का कद बहुत बड़ा होता है जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है, सभी नव चयनित शिक्षक अपने पद के अनुसार अपने दायित्व का सत्यनिष्ठा, ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वाहन करें। आपकी दी हुई अच्छी शिक्षा से एक अच्छे विद्यार्थी का निर्माण होगा जो प्रदेश देश के भविष्य के विकास में अपना योगदान देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version