अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिंड में लोकायुक्त टीम ग्वालियर द्वारा 7000 की रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई सुभाष पांडे को रंगे हाथों पकड़ा गया था, इसी मामले में वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर तत्कालीन मालनपुर थाना प्रभारी शिव सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने निलंबित कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि वर्तमान में शिव सिंह यादव गोहद के थाना प्रभारी थे। इससे पहले वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर ही देहात थाना प्रभारी शेर सिंह को श्री कुशवाह के द्वारा निलंबित किया जा चुका है, साथ ही कार्य में लापरवाही के चलते उमरी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार को भी पिछले दिनों ही निलंबित किया गया था।
इस प्रकार गोहद थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के द्वारा भ्रष्टाचार करने और अन्य थाना प्रभारियों के द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते एसपी अनिल सिंह कुशवाह के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से निश्चित ही जिले में पदस्थ थाना थाना प्रभारियों को भी एक चेतावनी मिलेगी कि उन्हें अपना काम ठीक से करना है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा निलंबन की कार्रवाई जिले के पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है।
