अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका इजाद कर लिया है। सायबर अपराधी पहले अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल करते हैं। जिस नंबर से कॉल आता है उसे अटेंड करने पर सामने महिला नग्न, अर्धनग्न हो जाती है। कॉल रिसीव होते ही सायबर अपराधी स्क्रीन शॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। उस के बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। अज्ञात नंबर से आए वीडियो कॉल अटेंड न करें, अगर किसी शख्स के पास अज्ञात नंबर से किसी भी तरीके से वीडियो कॉल आता है तो उसे अटेंड न करें. अगर अटेंड करना है, तो पहले अपना चेहरा उसमें न दिखाएं उसके बाद कोई परिचित हो तो अपना चेहरा दिखाए नहीं तो फोन काट दें।
फेसबुक एवं वाट्सऐप के जरिए न्यूड कॉल लोगों के लिए आफत बन रही है। साइबर फ्रॉड में शामिल युवतियां इसे हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग एवं फ्रॉड का खेल कर रही हैं। अब ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग इस झांसे में फंस कर ठगी का शिकार भी हो चुके हैं लेकिन शर्म और बदनामी की वजह से केस भी दर्ज नहीं कराया। जबकि ऐसे मामलों में पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए। या www.cybercrime.gov.in पर तुरंत रिपोर्ट करेंं।
