जलगांव जिला के गोदरी में होगा ऐतिहासिक बंजारा महाकुंभ | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव जिला के गोदरी में होगा ऐतिहासिक बंजारा महाकुंभ | New India Times

जामनेर तहसील क्षेत्र के गोदरी में बंजारा महाकुंभ के लिए शुक्रवार को साधु संतों की प्रमुख उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया. इस भूमिपूजन समारोह में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। मंत्रोपचार के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामंडलेश्‍वर जनार्दन हरीजी महाराज ने कहा कि जब भी धर्म पर संकट आता है, संत मदद के लिए आते हैं। इसी प्रकार वर्तमान परिवेश में गोदरी ग्राम में अखिल भारतीय हिन्दू गोर बंजारा, लबाना-न्याकड़ा समाज का भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। पत्रकार वार्ता में कहा गया कि यह आयोजन समाज की एकता और हिंदुत्व के उत्थान के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। बंजारा समुदाय का ईसाई मशीनरी के द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, यह महाकुंभ इस परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए जनजागृति करेगा।

पोहरादेवी संस्थान के गादीपति बाबू सिंग महाराज ने कहा कि खानदेश की पावन भूमि गोदरी में बंजारा समुदाय का महाकुंभ मेला आयोजन किया है। जिसमें सभी हिंदू धर्म के प्रमुख संतों की उपस्थिति के साथ ही देश भर से नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। इस महाकुंभ का कुछ व्यक्ति विरोध कर रहे हैं। सत्कार्य का विरोध किया जाता है, इसी तरह का विरोध 2017 में रामराव महाराज का भी विरोध किया गया था। विरोध से धर्म की हानि होती है। विरोध करने वाले भी अपने हैं और महाकुंभ करने वाली भी, जब भी देश पर संकट आता है हवन करने से शांति आती है। भारत साधु संतों का देश है। संत नहीं होते तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती। इस महा कुंभ में सभी पक्षों के राजनेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान महामंडलेश्वर जनार्दन महाराज, गोपाल चैतन्य महाराज, श्याम चैतन्य महाराज, आयोजक रामेश्वर नाइक, संतगण और बंजारा समुदाय के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे।

.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version