साहब, मेरी 6 बहनों को मां-बाप ने मार डाला, अब मेरी बेटी की जान के बने हैं दुश्मन, एक दंपति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​साहब, मेरी 6 बहनों को मां-बाप ने मार डाला, अब मेरी बेटी की जान के बने हैं दुश्मन, एक दंपति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार | New India Timesसरकार भले ही बेटियों को बचाने के लिए समाज को जागरूक कर रही है, बेटी बचाओ अभियान चला रही है, लेकिन सरकार का ये अभियान भिंड जिले में बेअसर दिखाई दे रहा है। क्योंकि यहां एक दादा-दादी ने अपनी पोती को मुंह में तम्बाकू भरकर मारने का प्रयास किया। वो तो गनीमत रही कि बच्ची की मां ने उसके मुंह से तम्बाकू निकालकर उसे बचा लिया। इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दादा-दादी कि खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल लोहरपुरा निवासी महिला अपने पति को साथ लेकर एसपी अनिल कुशवाह के पास अपनी मासूम बच्ची की जान बचाने की गुहार लेकर पहुंची थी। उसे उसकी बच्ची की जान का खतरा किसी और से नहीं बल्कि उसके सास-ससुर से है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version