धौलपुर शहर के निजी अस्पतालों की मान्यता की हो समुचित जांच: कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर शहर के निजी अस्पतालों की मान्यता की हो समुचित जांच: कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल | New India Times

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलक्ट्रेट परिसर में किया गया बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये दर्ज प्रकरणों की निष्पक्षता से जांच कर समय सीमा में निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समिति में दर्ज 23 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए 8 का निस्तारण किया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि धौलपुर शहर के जिन निजी अस्पतालों को पूर्व में बिना नियमों की पालना किये मान्यता दी गई उनकी विस्तृत जांच की जाये एवं इस बावत् रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए चिकित्सा विभाग को राजाखेड़ा पंचायत समिति के समोला और गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक लगाने के निर्देश दिए उन्होंने राजाखेड़ा पंचायत समिति के मीरा देवी कठूमरी मामले में स्थिति जानी एवं मामले के निस्तारण के निर्देश दिए
उपखण्ड अधिकारी धौलपुर को जमीन विवाद के एक प्रकरण में फर्जी वसीयत बनवाने वाले कार्मिकों के विरूद्व एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए वहीं हरि/किशनलाल मामले में चालान हो जाने के बाद मामले को ड्रॉप करने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी बसेड़ी को पैराटीचर प्रकरण में पैराटीचर की सेवा समाप्त करने एवं सेवा में जारी न रखने हेतु समुचित स्तर पर कार्यवाही के निर्देश दिए उपखण्ड अधिकारी सरमथुरा को फर्जी दस्तावेज प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड को पत्रा लिखकर प्रमाण पत्रा सत्यापन करवाने के निर्देश दिए साथ ही सिवायचक और वन भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्व जांच के निर्देश दिए और वन विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जमीन के अधिग्रहण के निर्देश दिए
उपखण्ड विकास अधिकारी बाड़ी को 85 बीघा चारागाह जमीन पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए और फसल की निलामी कर जमीन को चारागाह विकास योजना में लेकर बाड़बंदी कराने के निर्देश दिए। सभी उपखण्ड अधिकारियों को माह के प्रत्येक द्वितीय गुरूवार को नियमित रूप से उपखण्ड स्तरीय जन अभियोग निराकरण सतर्कता समिति की बैठक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिला स्तरीय एवं उपखंड अधिकारी आमजन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अविलम्ब और प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें तथा उनके निस्तारण के संबंध में की गयी कार्यवाही की सूचना को शीघ्रता से भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बचन सिंह मीणा उपखण्ड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयन्ती लाल मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी समरवीर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version