थाना हनुमानगंज पुलिस ने गुरूद्वारा जा रही महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना हनुमानगंज पुलिस ने गुरूद्वारा जा रही महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार | New India Times

10 दिसंबर 2022 को सिंधी कालोनी भोपाल की रहने वाली महिला ने गुरूद्वारा जाते समय मोटर सायकल सवार दो अज्ञात लड़कों के विरूद्ध डरा धमका कर मोबाइल छीन कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज में अप.क्र. 866/22 धारा 392 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा उनि. अयाज चांदा के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर आरोपियों की तत्परता से गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

मामले में थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज सघनता से देखे गये व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर CCTV फुटेज में दिखे संदेहियों की तलाश पतारशी हेतु मखबिर तंत्र विकसित करते हुए संदेहियों की थाना क्षेत्र व सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में सघनता से तलाश पतारशी की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी फराज पिता पप्पू हसीन उम्र- 23 साल निवासी- म.नं. 1/6 नगर निगम कालोनी कांग्रेस नगर टीलाजमालपुरा भोपाल को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिस पर आरोपी ने अन्य साथी साहिल के साथ मिलकर फरियादिया को डरा धमका कर मोबाइल लूट कर ले जाना स्वीकार किया। आरोपी फराज से मामले में फरियादिया का वीवो कंपनी का मोबाइल मशरूका बरामद किया गया है। मामले में फरार आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के सतत प्रयास जारी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फराज थाना टीलाजमालपुरा भोपाल का आदतन अपराधी होकर सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है जिसके विरूद्ध मारपीट, अडीबाजी, लूट के अपराध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। आरोपी अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए सूनसान रास्तों पर घटना वारदात को अंजाम देता है।

अपराधिक रिकार्ड: आरोपी फराज के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराधिक प्रकरण-
01.502/17 धारा 392 भादवि. थाना हबीबगंज,भोपाल
02.672/17 धारा 392 भादवि. थाना हबीबगंज भोपाल
03.717/17 धारा 392 भादवि. थाना हबीबगंज भोपाल
04.151/18 धारा 392 भादवि. 25 आर्म्स एक्ट थाना तलैया भोपाल
05.263/18 धारा 294,324,506,34 भादवि. थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
06.180/19 धारा 294,323,506,34 भादवि. थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
07.195/21 धारा 327,294,506 भादवि. थाना टीलाजमालपुरा भोपाल
08.866/22-392,201 भादवि. थाना हनुमानगंज भोपाल।

पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त नगरी पुलिस जोन 3 भोपाल द्वारा ₹10000 के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

इस कार्रवाई में वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. अयाज चांदा, प्र.आर.314 प्रवीण सिंह ठाकुर, आर.2077 आकाश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article