माटी कला बोर्ड का 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

माटी कला बोर्ड का 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू | New India Times

मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड के निर्देशानुसार कर्मकार मंडल में सम्मिलित कुम्हार समाज के लोगों को व्यवसाय के प्रति जागरूक करने के लिए शासन द्वारा नीत नए नियमानुसार योजना लागू की गई है।

माटी कला बोर्ड का 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में स्थित कौशल उन्नयन केंद्र पर आगामी 45 दिनों का प्रशिक्षण केंद्र आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शुरू करने के पूर्व भोपाल से पधारे शरद कुमार एवं झाबुआ से पधारे सहायक संचालक हथकरघा श्री रतन लाल भूरिया द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके पश्चात शरद कुमार द्वारा समस्त पधारे प्रशिक्षणार्थियों को माटी से निर्मित होने वाले जिसमें फ्लावर पॉट, झूमर, गुल्लक, तवा आदि की जानकारी बताते हुए नई पीढ़ी के युवाओं को व्यवसाय के लिए आकर्षित करने के लिए समझाइश दी गई एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत शासन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसके आधार पर शासन द्वारा लोन लेने की प्रक्रिया में भी शामिल हो सकते हैं तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आए युवाओं को माटी से निर्मित होने वाली सामग्री बनाने के लिए नगर के साईं चौराहा स्थित रामचंद्र प्रजापत द्वारा आकर्षक रूप से फ्लावर पॉट बनाकर बताया गया। इस अवसर पर प्रजापत समाज के सभी युवा जन शामिल हुए। जिसमें प्रजापत समाज के पटेल वरिष्ठ, कांतिलाल चौहान, शंकर चौहान, लूणिया चौहान, प्रकाश प्रजापति, शैतान प्रजापत, सुरेश प्रजापत, मुकेश प्रजापत, नरेंद्र प्रजापत, पवन चौहान, कैलाश चौहान, सुरेश चौहान, गजेंद्र चौहान, भारत चौहान, लक्ष्मण चौहान, परवेज चौहान, मुकेश प्रजापत, राम प्रजापत आदि समाज जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश प्रजापत द्वारा किया गया तथा आभार केंद्र प्रभारी शबनम कादरी द्वारा माना गया।

By nit

Exit mobile version