शोएब खान बने आई-मास के जिला सीतापुर के सोशल मीडिया प्रभारी | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​​शोएब खान बने आई-मास के जिला सीतापुर के सोशल मीडिया प्रभारी | New India Timesआई-मास इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष वकील अहमद ने शुएब खान को जिला कार्यालय लहरपुर जिला सीतापुर में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच में शुएब खान को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया जो की शुएब खान लहरपुर मदरसा रिज़वानुल उलूम चौपड़ी टोला में साइंस अध्यापक पद पर तैनात हैं। जिला सोशल मीडिया प्रभारी चुने जाने पर आईमास पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और मुंह मीठा कराया। जिला अध्यक्ष वकील अहमद ने कहा कि आपको जिला सोशल मीडिया प्रभारी में मदरसों के शिक्षकों को मदरसों के छात्रों को समस्याओं से लड़ने और उनके समाधान एवं कल्याण में सहायता तथा हितों की रक्षा के लिए संघर्ष हेतु आपको इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ एसोसिएशन का कार्यवाहक बनाया गया है। आप से आशा की जाती है कि आप यथाशीघ्र एक मीटिंग करके एक संपूर्ण तहसील/ ब्लाक/ जिला कमेटी गठित कर कार्यवाही व चयनित पदाधिकारियों के नाम की सूची कार्यालय को भेजेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वकील अहमद, आसिफ, शफीउद्दीन, अमित कुमार, नूर उल हक और पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

Exit mobile version