ग्वालियर में गोले का मंदिर चौराहे पर एक व्यक्ति को राह चलते आया हार्ट अटैक, चौराहे पर तैनात महिला ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर ने CPR देकर बचाई जान | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में गोले का मंदिर चौराहे पर एक व्यक्ति को राह चलते आया हार्ट अटैक, चौराहे पर तैनात महिला ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर ने CPR देकर बचाई जान | New India Times

सोमवार को गोले का मंदिर चौराहा पर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। चौराहे के पास ही एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया, चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद महिला सूबेदार ने CPR देकर न केवल जान बचाई बल्कि एम्बुलेंस मंगा कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

घटनाक्रम के मुताबिक गोले के मंदिर चौराहे से एक बुजुर्ग गुजर रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा और वे एक जगह बैठ गए साथ ही वे अचानक से बेहोश भी हो गए। बुजुर्ग के बेहोश होकर गिरता देखकर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक महिला सूबदार सोनम पाराशर मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग को देखने पर लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। यह देखकर सोनम पाराशर ने तुरंत बुजुर्ग को सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देने के बाद बुजुर्ग की हालत में कुछ सुधार हुआ लेकिन होश नहीं आया। ऐसे में ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर ने एंबुलेंस बुलाकर तुरंत बजुर्ग को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि जिन बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया है वह गोले के मंदिर के पास ही रहने वाले हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि उनका बेटा भी दिल्ली में डॉक्टर है। बुजुर्ग के स्वजनाें को उनकी हालत के बारे में सूचित किया गया है जिससे उनका बेहतर उपचार हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version