अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रोड पर स्टंट करना जुबैर मौलाना व उसके अन्य साथियों को भारी पड़ गया। गांधी नगर की पुलिस द्वारा शोसल मीडिया एवं न्यूज एप में वायरल हुए वीडियो का अवलोकन कर संज्ञान में लिया गया तो दिनांक 09.12.22 की रात्रि में जुबेर मौलाना निवासी ऐशबाग अपने अन्य साथियों के साथ जीप के बोनट पर खडे होकर स्टंट करते हुये शासकीय मार्ग जेल रोड गांधी नगर पर तेजी व लापरवाही पूर्वक अपने साथी के साथ जीप को खतरनाक तरीके से चलवाते हुये आने जाने वाले व्यक्तियों के जीवन को संकटापन्न उत्पन्न कर रहा था जिससे आने जाने वाले व्यक्ति को उपहति व क्षति होने की संभावना थी तथा मानव जीवन या व्यक्ति संकटापन्न उत्पन्न हो सकती थी।
सोशल मीडिया व न्यूज एप के वीडियो वायरल से आरोपी जुबेर मौलाना, सन्नी मलिक व अन्य साथीयों के विरूद्ध थाना गांधी नगर में अपराध क्रं- 301/22 धारा- 279, 336, 34 भादवि 184 मोटरयान अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों व वाहन की तलाश की जा रही है।
