यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में पुलिस के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पुलिस मित्र आम जनता की सेवा कर रहे हैं, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस के जवानों के साथ धौलपुर पुलिस मित्र अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि धौलपुर जिले में पुलिसकर्मियों के साथ तैनात पुलिस मित्र धौलपुर की जनता को भरपूर सेवा दे रहे हैं। मामला कोरोना काल का हो या किसी मेले में सेवा देना हो या फिर किसी भी रैली में पुलिसकर्मियों का सहयोग करना हो पुलिस मित्र हमेशा अपनी सेवा देने के लिए तत्पर तैयार रहते हैं। पुलिस मित्रों को ना ही कोई वेतन भत्ता मिलता है और ना ही कोई किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की सहयोग राशि दी जाती है फिर भी पुलिस मित्रों का समाज के प्रति सेवा करने का जज्बा कम नहीं होता दिखाई देता है पुलिस मित्रों को इंतजार रहता है कि कब थाने से फोन आए और हमें जनता की सेवा करने का मौका मिले इसी प्रकार थाने से सोमवार को जन आक्रोश रैली के दौरान पुलिस मित्रों को सूचना मिली की आपको रैली में सहयोग देना है पुलिस मित्र टीम को जैसे ही सूचना का पता लगा और तुरंत रैली में पहुंचकर पुलिस कर्मियों का सहयोग किया इस मौके पर नितेश भास्कर मनोज बिलोनिया दीपक राम सुजान सेन प्रशांत सोलंकी वीरेंद्र रावत रामनारायण आदि पुलिस मित्रों ने अपना सहयोग दिया।
