ग्राम पंचायत सिंगपुर में लगभग 3 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत सिंगपुर में लगभग 3 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट | New India Times

देवरी विधानसभा की ब्लॉक केसली जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिंगपुर में पंचायत से बनने वाली पुलिया निर्माण में घटिया एवं गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पुलिया निर्माण में जहां धूल भरी डस्ट का उपयोग कर शासन की राशि का दुरुपयोग कर शासन को क्षति पहुंचाई जा रही है वहीं सचिव सरपंच की दबंगई के चलते मनमानी कर गुणवत्ताहीन पुलिया निर्माण का लगाया जा रहा है।
बताया जाता है कि ग्राम पंचायत सिंगपुर में कई ऐसे निर्माण कार्य हुए हैं जिनमें गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग किया गया है और निर्माण कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिंगपुर ग्राम पंचायत में करीब 3 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण में ना ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है और ना ही उचित मटेरियल का ध्यान रखा गया है। अनेकों बार ग्राम पंचायत के स्थानीय नागरिकों द्वारा गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य का विरोध भी किया गया उसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। सिंगपुर ग्राम पंचायत के निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सिंगपुर के सरपंच द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले पंचायत के सचिव सरपंचों को ब्लैक लिस्टेड किया जाना चाहिए लेकिन पंचायत मंत्री महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मेहरबानी के चलते ग्राम पंचायत सिंगापुर में नवनिर्मित पुलिया गुणवत्ताहीन निर्माण की भेंट चढ़ जाएगी। करीब 2 वर्ष पहले पंचायत में बने स्टांप डैंप का निर्माण कार्य पंचायत द्वारा ही कराया गया था मगर बरसात के समय बुड़बक का ही निर्माण के चलते स्टांप डैंप भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गया और प्रथम बरसात में ही स्टांप डैम का पानी के साथ बह गया और उस समय भी ग्राम पंचायत के सचिव महोदय एवं पूर्व सरपंच महोदय द्वारा स्टांप डैंप की रिपेयरिंग की बात की गई थी मगर आज दिनांक तक स्टांप डैम की रिपेयरिंग भी नहीं की गई और स्टांप एमपी गुणवत्ता हीन बनने के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ग्राम पंचायत सिंहपुर में ऐसे कई निर्माण कार्य हुए हैं जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। ग्राम पंचायत सिंगपुर में बनी नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा करीब तीन लाख की लागत से बनाने वाली पुलिया निर्माण का कार्य किया जा रहा है तो शायद ही यह पुलिया एक ही बरसात भी झेल नहीं पाएगी। अब देखना होगा कि घटिया निर्माण कार्य में यहां की कोई उच्च अधिकारियों का इस ओर ध्यान जाता है या नहीं या फिर इसी तरह ग्राम पंचायत सिंगपुर में भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ता हीन कार्य होते रहेंगे।

ग्राम पंचायत सिंगपुर में लगभग 3 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट | New India Times

मेरी पंचायत में इसी तरह निर्माण कार्य होंगे और होते रहेंगे चाहे मैं काली डस्ट लगाऊं या धूल भरी डस्ट लगाओ आपको इससे क्या लेना देना, मेरे द्वारा दिन भर में करीब 48 पंचायतें देखी जाती हैं आपको जो छापना हो वो छाप देना इसी तरह घटिया निर्माण होंगे: ग्राम पंचायत सिंगपुर संरपच कैलाश सिंह राजपूत।


मेरी पंचायत में इसी तरह निर्माण कार्य होंगे यदि मेरी पंचायत कि आपके द्वारा कोई खबर छापी गई तो आपको हम देख लेंगे आपको जहां शिकायत करनी है उसे शिकायत कर दो मेरी पंचायत में इसी तरह निर्माण कार्य होंगे: ग्राम पंचायत सिंगपुर सचिव रूप सिंह राजपूत

मुझे आपके द्वारा घटिया निर्माण की जानकारी मिली है, मैं इंजीनियर को भेज कर निर्माण कार्य पर रोक लगाती हूं और ग्राम पंचायत के सचिव-सरपंच पर कार्यवाही कर कारण बताओ नोटिस जारी करवाती हूं: नपद पंचायत केसली सीईओ पूजा जैन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version