सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा पर दो महिलाओं का सफल शल्य क्रियात्यम प्रसव कराकर शिशुओं को दिलाया गया जन्म | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा पर दो महिलाओं का सफल शल्य क्रियात्यम प्रसव कराकर शिशुओं को दिलाया गया जन्म | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा पर गत 17 सितम्बर 2022 को प्रथम रेफरल यूनिट का शुभारम्भ जिला अधिकारी संजीव रंजन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विनोद कुमार अग्रवाल ने किय था। इसी क्रम में शनिवार सायं ग्राम झकहिया निवासी असमां पत्नी शोएब, ग्राम भोजवार निवासी रिंका पत्नी नितेश का सफल शल्य क्रियात्यम प्रसव कराकर शिशुओं को जन्म दिलाया और दो परिवार में किलकारी गूंजी है।
सीएचसी अधीक्षक इटवा डाॅ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि सफल शल्य क्रियात्यम प्रसव निःशुल्क हुआ है। एक सप्ताह तक सीजर मरीज को अस्पताल में रखा जाएगा। उसके रहने और खाने की व्यवस्था निःशुल्क है। इस शल्य क्रिया के लिए पहले लोगों को जिला चिकित्सालय जाना पडता है। अब यह सुविधा यहां उपलब्ध है। जिले के प्रशिक्षित चिकित्सक सफल आपरेशन करते हैं।
शनिवार सायं शल्य क्रियात्यम प्रसव सीएचसी अधीक्षक इटवा डा. संदीप द्विवेदी के अध्यक्षता में जिले से आए सर्जन डाॅ. उजैर अतहर और उनकी टीम द्वारा किया गया। जिसमें स्टाफ नर्स मेहरून्निसा व सीएचसी इटवा के अन्य सहायक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version