मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में जदुनाथ सिंह स्टेडियम हथौड़ा में प्रदेश स्तरीय दसवें मूक बधिर गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर से किया गया था। जिसमें प्रदेश के 15 जिलों से लगभग 500 प्रतिभागी मूक बधिर बच्चों ने भाग लिया जिसका समापन 11 दिसंबर को एएसपी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश बधिर क्रीड़ा परिषद लखनऊ द्वारा मान्यता प्राप्त एसोसिएशन आफ डैफ वेलफेयर शाहजहांपुर एवं दिव्यांग कल्याण संस्थान के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिता में बधिर बच्चों द्वारा दो दिवसीय खेलों में मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस, बैडमिंटन, जैपलिन, लॉन्ग जंप, गोला फेंक, कबड्डी इत्यादि खेलों के फाइनल राउंड आयोजित किए गए। सभी प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में मुख्य रूप से दिव्यांशी अवस्थी एवं सुरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। सहयोगी के रुप में मनोज मिश्रा, सौरभ सक्सेना, बृजेश सुजान, राजीव कुमार, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार पाल, दीपक गुप्ता, अमित मिश्रा, अतुल कुमार दीक्षित का कोच के रूप में योगदान रहा।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे मधील खिलाड़ियों के संयोजन में मुख्य रूप से मुस्ताक़ अली वाराणसी, सलमान गोरखपुर, बलराम सिंह अंकिता लखनऊ आदि का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता आयोजन में आयोजन समिति की ओर से अमन सक्सैना, रणवीर सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, आरिफ आदि संस्था कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में 500 मीटर की दौड़ में बरेली के गुड्डू सिंह प्रथम, 15 मीटर में आत्माराम पटेल वाराणसी प्रथम, लांग जम्प में आदित्य कुमार वाराणसी प्रथम, 110 में सत्यम कुमार वर्मा वाराणसी प्रथम पायदान पर रहे।
समापन पर एएसपी संजय कुमार एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
