आप ने मनाई खुशी, चुनाव के नतीजे के साथ ही आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आप ने मनाई खुशी, चुनाव के नतीजे के साथ ही आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा | New India Times

गुजरात चुनाव के नतीजों के साथ ही आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होने व दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीतने पर धौलपुर के आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई! धौलपुर शहर के मुख्य मार्गों पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई वितरित की गई।
पार्टी के फाउंडर मेंबर एड. ओ पी त्यागी ने बताया कि दस साल पहले 26 नवम्बर 2012 को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के बाद जन्मी पार्टी ने चार राज्यों में 6 प्रतिशत से अधिक वोट मिलते ही गुजरात चुनाव के नतीजों के साथ राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है, अब पार्टी सभी नगर निकायों, नगर परिषद और पंचायती स्तर के चुनावों में भी झाड़ू के चुनाव चिन्ह के साथ भाग लेगी। मुबीन अहमद फारुकी ने बताया कि भारत शिक्षित राष्ट्र, समर्थ राष्ट्र, विकसित राष्ट्र, भ्रष्टाचार मुक्त, खुशहाल राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा, यही पार्टी की बुनियाद है और वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बदलाव कर उसे रोजगार परक बनाया जाएगा। अपने उद्बोधन में पार्टी के ही सोमबीर तोमर ने कहा कि बुनियादी मुद्दे, सकारात्मक राजनीति व जनता के प्यार व विश्वास का ही नतीजा है कि महज 10 साल में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी से लोहा लेते हुए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनकर इतिहास रच दिया है। पार्टी का मुख्य एजेंडा बुनियादी जरूरत जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार प्राथमिकता में हैं। पंकज शर्मा ने बताया कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को पार्टी ने उखाड़ फेंकते हुए पूर्ण बहुमत के साथ शहर के अपना बोर्ड बनाया है। आज के कार्यक्रम में एड. ओ पी त्यागी, मुबीन अहमद फारुकी, साबिर खान सर, महेंद्र परमार, छिद्दू बाबा, हजारीलाल, बंसीवाल, पंकज शर्मा, शिवराम गोस्वामी, सोमबीर तोमर,आकाश राणा, अंकित मथुरिया, राज कपूर तितल, परसोत्तम गोयल, रामनारायण बंसल, गोविंद मित्तल, शब्बीर खान, नरेंद्र गर्ग, प्रेमचंद जैन, भूरा गुर्जर, शिवराम गोस्वामी, अनूप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article