राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

पुलिस लाइन सागर में आरक्षक चालक के रूप में पदस्थ राकेश पाटीदार के पुत्र अजय पाटीदार अपना प्रशिक्षण पूरा कर आज लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अजय 12वीं करने के बाद 2018 में एनडीए में चयनित होकर इंडियन आर्मी के 3 वर्ष पुणे, 1 वर्ष आईएमए देहरादून से कठिन प्रशिक्षण से गुजर कर आज प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट के पद पर पंजाब रेजीमेंट में पदस्थ हुए हैं।

परिवार एवं मित्रों में बेटे के इस पद पर पहुंचने से बहुत हर्ष है। पुलिस लाइन सागर में पदस्थ उनके पिता ने अपने सभी अधिकारियों, साथियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। पाटीदार के साथ काम करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
