मुख्यमंत्री के समक्ष दमुआ क्षेत्र को सौगात देने के लिये नगर पालिका अध्यक्ष ने रखी मांग | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री के समक्ष दमुआ क्षेत्र को सौगात देने के लिये नगर पालिका अध्यक्ष ने रखी मांग | New India Times

बिछुआ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष दमुआ के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार प्रीति पुल का निर्माण, सीएम राइज स्कूल की शीघ्र सौगात, शिव भक्तों के लिए धर्मशाला, दमुआ को मधांन डेम से पानी आदि कई विकास कार्यों की सौगात देने का आग्रह किया गया साथ ही दमुआ के वार्ड 18 को दमुआ से अलग कर नन्दौरा पंचायत के पुर्नगठन को शीघ्र करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने नगरपालिका अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की। दमुआ को शीघ्र सौगातें दिलवाने के लिये भाजपा उपाध्यक्ष योगेश साहू ने पूर्व विधायक रमेश दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से मुलाकात का अवसर प्रदान किया ताकि क्षेत्र को विकास की कई सौगातें मिल सकें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर का यह प्रयास दमुआ के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version