करोड़ों के ठगी का आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

करोड़ों के ठगी का आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना सदर बाजार साइबर क्राइम सेल ने ठगी के गिरोह का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

डॉक्टर वकार अहमद ने थाना सदर बाजार में फोन के जरिए (साइबर अपराधों के ज़रिए) धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से ₹35,65,149 अन्य खाते में ट्रांसफर किए जाने की एफआईआर सदर बाजार पुलिस में दर्ज कराई थी जिसकी पुलिस ने जांच शुरु की।

जनपद बरेली के पीलीभीत रोड बाईपास के नीचे से शुभम निवासी C,119 सेक्टर 122 थाना सेक्टर 71 नोएडा जनपद गौतम बुद्ध को गिरफ्तार किया, शुभम के कब्जे से पुलिस ने दो ATM कार्ड 3 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक रजिस्टर बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शुभम ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है, इसका काम ठगी में इस्तेमाल होने वाले अकाउंट का प्रबंध करने का है। यह फ़र्ज़ी तरीके से अकाउंट खोल देता है तथा अकाउंट नंबर को रोहित कश्यप पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी 29 B अनिल बिहार खड़ा कालोनी थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद को दे देता है, रोहित गिरहों के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक कॉल सेंटर चलता है जहां से भोले लोगों को फोन कर के बीमा पॉलिसी तथा पेंशन प्लान के नाम पर लोगों को गुमराह कर शुभम द्वारा दिये गये अकाउंट नंबर में उन लोगों से धोखाधड़ी कर के पैसे ट्रांसफर करा लेता है। आई डी तथा एटीएम कार्ड शुभम के पास रहता है, जब रोहित और उसके साथी अन्य लोगों से पैसा डलवा लेते हैं तो शुभम एटीएम से पैसा निकाल लेता है और अपना 20 प्रतिशत हिस्सा ले बाकी पैसा रोहित को दे देता है।

शुभम ने बताया कि हम लोग अब तक कई करोड़ रूपये की ठगी कर चुके हैं, अकील खां से हम लोगों ने करीब 35 लाख रुपये की ठगी की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version