राशन में हो रही अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता आशीष ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी चेतावनी | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राशन में हो रही अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता आशीष ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी चेतावनी | New India Times

भाजपा नेता आशीष ठाकुर द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में हुए कार्यक्रम में आगमन के दौरान राशन वितरण में हो रही ढ़िलाई को लेकर शिकायत की गई तो वहीं मंच से मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा चेतावनी दी गई कि राशन में गोलमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही जेल भी पहुंचाया जाएगा इसलिए सतर्क हो जाएं, राशन में किसी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। गौरतलब है कि भाजपा नेता आशीष ठाकुर द्वारा पूर्व में भी अपने स्तर पर उच्च अधिकारियों को राशन में गड़बड़ी को लेकर जिला कलेक्टर सहित आला अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ऐक्शन में नजर आए साथ ही मंच से अधिकारियों को भी उनके द्वारा निलंबित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का ताता देखने को मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version