क्राइम ब्रांच टीम भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा व चरस  की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच टीम भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा व चरस  की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार | New India Times

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा शहर में हो रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करो की कार्यवाही हेतु आदेशित किया था जिसके तारतम्य में मुखबिर द्धारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो इन्द्रपुरी में लेबर कालोनी मैदान के पास ग्राहको को चरस व गाँजे की पुडिया बना बनाकर बेच रहा है जिसे पकडा गया तो उसके पास से भारी मात्रा में चरस तथा गांजा मिल सकता है, समय पर नहीं पकडा तो वह चरस व गांजा बेचकर निकल जायेगा या इधर- उधर कर देगा।

प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करा के बताये स्थान लेबर कालोनी मैदान के पास इन्द्रपुरी, पिपलानी मय स्टाफ व के साथ पहुंचे जहाँ मुखबिर द्वारा बताई हुलिया का व्यक्ति अपने हाथ में सफेद प्लास्टिक का झोला लिये दिखाई दिया जिसे रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मसूर खान पिता अब्दुल जलील उम्र 38 साल निवासी म.न. 07 लेबर कालोनी, इन्द्रपुरी थाना पिपलानी भोपाल का होना बताया जिसको मुखबिर की सूचना से अवगत कराया एवं उसके हाथ में सफेद प्लास्टिक के झोले के बारे मे पूछताछ करने पर उक्त झोला स्वयं का होना बताया। आरोपी  के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की झोले से गाँजा और चरस जप्त किया गया।

गाँजा बेचने का तरीकाः- आऱोपी थोक में गाँजा चरस लेकर आता है तथा उससे छोटी- छोटी पुडिया बनाकर पचास एवं सौ रुपये में कॉलेज के छात्रों को बेचता था जिससे कम पैसों में गाँजा खरीदकर अधिक मुनाफा कमाता था।  

गिरफ्तार आरोपी मसूर खान पिता अब्दुल जलील उम्र 38 साल निवासी म.न. 07 लेबर कालोनी, इन्द्रपुरी थाना पिपलानी भोपाल 05 बी का रहने वाला जो मजदूरी करता है। आरोपी के खिलाफ भोपाल के अनेक थानों में पहले से ही अपराध पंजीबद्ध हैं।

इस कार्रवाई में उनि मितेश मुजाल्दे, उनि शिवभानू सिंह, सउनि पुष्पेन्द्र यादव, सउनि जुबेर अहमद, सउनि अविनाश दुबे, प्रआर.योगेन्द्र पंथी, प्रआर.दिलीप बॉक्सर, प्रआर.धीरज पाण्डेय, प्रआर.सुमित शाह, प्रआर. संतोष परिहार, आर शिवप्रताप, आर राजेन्द्र राजपूत, म.आर संध्या शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version