शासकीय महाविद्यालय धामनोद में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ गरिमापूर्ण समापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय धामनोद में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ गरिमापूर्ण समापन | New India Times

शासकीय धामनोद की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन श्री गोकुल जी डावर सरपंच प्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य एवं श्री गोलू जी जायसवाल मंडल अध्यक्ष श्री बीएस कलमे एकीकृत शाला प्रभारी, श्री गोपाल कनेल, श्री अंतिम कुशवाह, श्री महेंद्र जी जोरवाल, श्री शैलेन्द्र जी दवे, डॉक्टर टीएम खान, श्री विक्रम डावर, रविन्द्र ठाकुर के विशेष आतिथ्य एवं डॉ एस आर बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बलराम भावसार ने कविता, अखिलेश बुंदेला और शिवपाल मेवाडे ने गीत तथा प्रीति शर्मा अर्पित मलतारे ने अपने शिविर अनुभव प्रस्तुत किए। संजय बरडे ने देश भक्ति गीत प्रीति शर्मा विकांसा वानखेड़े और प्रतिभा ने मनमोहक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी ।स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों से और उनके द्वारा दी गई। प्रस्तुति से अभिभूत होकर ग्राम पंचायत बगवान्या के सरपंच प्रतिनिधि श्री गोकुल जी डावर ने स्वयंसेवकों को को 3200 रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया। इसी प्रकार से बगवान्या की प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को खेल सामग्री क्रय करने हेतु नगद राशि प्रदाय की। प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं और श्रीमती सुनीता गिरवाल शिक्षिका ने स्वयंसेवकों के लिए बिदाई गीत का गायन किया। शिविर के छठे दिवस पर स्वयंसेवकों ने स्कूल के विद्यार्थियों को हाथ धुलाई का तरीका बता कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और ऐतिहासिक नगरी मांडव का भ्रमण कर उस की गौरव गाथा को जाना। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन मयूर साठे और चेतन वर्मा ने किया, आभार शिविर नायक तरुण ने माना। शिविर में विमल, अविनाश, चंदन, तोलाराम, रवि, अक्षत, अंकित, रामू, विनोद, विकास, अर्पित, सोनू, कार्तिक, कृष्णा, वीरेंद्र, महादेव, कुलदीप, सावन, धन्नालाल, चेतन, विशाल, अखिलेश, कृष्ण कुमार सोनू, जगदीश, चेतन, रवि, मिथुन काजल, आशा, शुभम, रूपम दीपक, आशीष, राहिल, कलीम, अभिषेक, अंतिम, और श्री मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। शिविर का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरके रावत द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version