सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते नहर का पानी किसानों के खेतों तक ना जाकर हजारों गैलन पानी रास्ते में हो रहा है बर्बाद | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते नहर का पानी किसानों के खेतों तक ना जाकर हजारों गैलन पानी रास्ते में हो रहा है बर्बाद | New India Times

खेतों में बोई फसलों के लिए किसानों को पानी की जरूरत है लेकिन यह पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अब यह पानी विद्युत मंडल की सब स्टेशन को जलमग्न कर रहा है। ऐसा ही नजारा बुधवार को देखने में मिला।
सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते मनसूर बारी बांध की मुख्य केनाल की सफाई ना होने के कारण नहर का पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है वही हजारों गैलन पानी रास्ते में बर्बाद हो रहा है बुधवार को ग्राम खीर से निकली मुख्य नहर का पानी 33kv सब विद्युत सब स्टेशन में भर गया। वही इनडोर स्टेडियम परिसर भी नहर के पानी से जलमग्न हो गया। ग्राम छीर में देवरी नगर एवं ग्रामीण अंचलों के लिए विद्युत सप्लाई के लिए बनी 33 केवी सबस्टेशन पर लगे बिजली के बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर और लाइनों के नीचे पानी पानी का नजारा देखने को मिला। सब स्टेशन से लगी मनसूर बावरी की नहर में सफाई ना होने से पूरी नहर मलबे से बंद हो गई है जिसमें जगह-जगह झाड़ियां हो गई हैं जिसे नहर में पानी का बहाव बंद हो जाने के कारण विद्युत मंडल सबस्टेशन बीएसएनएल परिसर इनडोर स्टेडियम एवं आसपास के घरों में नहर का पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण भर गया । जिसमें सिंचाई विभाग बड़ी लापरवाही सामने आई है। नहर की सफाई ना होने के कारण पहली बार यह स्थिति बनी है। जब खेतों को जाने वाला फसलों का पानी बर्बाद होता रहा और जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बनी रहे।
दिन भर लाखों गैलन पानी बर्बाद होता रहा लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और ना ही नहर बंद कराई गई।

आसपास के किसानों का कहना है कि मंगलवार की रात्रि में सिंचाई विभाग द्वारा नहर नहर खोली गई थी नहर की सफाई ना होने के कारण पानी इंडोर स्टेडियम के क्षेत्र से बीएसएनएल परिसर में ओवरफ्लो होते हुए विद्युत सबस्टेशन को भी जलमग्न कर गया।

विद्युत मंडल सब स्टेशन देवरी में मनसूर बावरी नहर का पानी भरने की सूचना मुझे नहीं मिली है आपने बताया तो मौके पर जाकर देखेंगे। नहर की सफाई का जहां तक सवाल है उन्हें 10 दिन का समय मिला था जहां जितना समय मिला वहां जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई है। सिंचाई विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है: प्रवीण मालवीय, एसडीओ सिंचाई विभाग देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version